दुर्धरा
पोरसपुत्री और चंद्रगुप मौर्य की पत्नी / From Wikipedia, the free encyclopedia
दुर्धरा (350 ईसा पूर्व - 320 ईसा पूर्व) 12वीं सदी के जैन ग्रंथ परिशिष्टपर्व के अनुसार प्राचीन भारत के मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य की पत्नी थीं।[1] इस ग्रंथ में उन्हें दूसरे मौर्य साम्राज्य के सम्राट बिंदुसार की माँ भी बताया गया है, जिन्हें अमित्रघात भी कहा जाता है।[2] चंद्रगुप्त के उत्तराधिकारी के रूप में उन्हे ग्रीक इतिहासकार अमित्रोचाटेस कहते है, जबकि हिन्दू विद्वान पतंजलि ने उसे अमित्रघात (अर्थ "शत्रुओं का विनाश करने वाला") कहा।[3]