Loading AI tools
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के भीतर प्राथमिक कानून प्रवर्तन एजेंसी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
उत्तर प्रदेश पुलिस भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में २३६,२८६वर्ग.कि.मी के क्षेत्र में २० करोड़ जनसंख्या (वर्ष 2011 के अनुसार) में न्याय एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी पुलिस सेवा है। ये पुलिस सेवा न केवल भारत वरन विश्व की सबसे बड़ी पुलिस सेवा है। सेवा के महानिदेशक-पुलिस की कमान की शक्ति 3.10 लाख के लगभग है जो 75 जिलों में 33 सशस्त्र बटालियनों एवं अन्य विशिष्ट स्कंधों में बंटी व्यवस्था का नियामन करती है। इन स्कंधों में प्रमुख हैं: इंटेलिजेंस, इन्वेस्टिगेशन, एंटी-करप्शन, तकनीकी, प्रशिक्षण एवं अपराध-विज्ञान, आदि।[7]
उत्तर प्रदेश पुलिस | |
प्रचलित नाम | उत्तरप्रदेश पुलिस |
उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतीक चिह्न | |
उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज | |
आदर्श वाक्य | सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा |
संस्था जानकारी | |
---|---|
स्थापना | पूर्वा इलाहबाद और वर्तमान प्रयागराज में
|
वार्षिक बजट | ₹37,398 करोड़ (US$5.46 अरब) (2024–25 est.) [1] |
वैधानिक वयक्तित्व | सरकारी : सरकारी संस्था |
अधिकार क्षेत्र | |
अधिकार क्षेत्र* | राज्य of उत्तर प्रदेश, IN |
उत्तर प्रदेश पुलिस बलों का अधिकारक्षेत्र | |
आकार | 243,286 कि॰मी2 (93,933.25 वर्ग मील) |
जनसंख्या | 199,812,341 (वर्ष 2011 में) |
वैधानिक अधिकारक्षेत्र | उत्तर प्रदेश |
शासी निकाय | [[गृह विभाग]] |
गठन घटक | Police Act, 1861 |
सामान्य प्रकृति |
|
प्रचालन ढांचा | |
मुख्यालय | सिग्नेचर भवन, सेक्टर-7, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
राजपत्रित अधिकारीs | 1,369 (406 आईपीएस अधिकारी और 963 पीपीएस अधिकारी)[2][3] |
गैर-राजपत्रित अधिकारी और सिपाहीs | 231,443[4] |
मंत्री responsible | योगी आदित्यनाथ, (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्रालय) |
संस्था कार्यपालक | प्रशांत कुमार , भारतीय पुलिस सेवा, पुलिस महानिदेशक |
चाइल्ड संस्था |
|
Facilities | |
हेलीकॉप्टरs | 1[5] |
कुत्तेs | 78[6] |
जालस्थल | |
uppolice | |
पादटिप्पणी | |
* प्रादेशिक संस्था: देश का वह हिस्सा जहाँ संस्था को कार्य करने का अधिकार है। | |
भारत की वर्तमान पुलिस प्रणाली 1861 के पुलिस अधिनियम के परिणामस्वरूप बनी थी। ये एक्ट 1860 में एच.एम. कोर्ट की अगुवाई में गठित पुलिस आयोग की अनुशंसाओं के बाद अधिनियमित हुआ था। यही कोर्ट उत्तर-पश्चिम प्रांत और अवध प्रान्त के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक बने।
पुलिस महकमे का ढांचा निम्नलिखित आठ संगठनों के रूप में खड़ा किया गया था :
समय के साथ सिविल पुलिस का विकास होता गया और भारत की स्वतन्त्रता के बाद श्री बी. एन. लाहिरी उत्तर प्रदेश के पहले भारतीय पुलिस महानिरीक्षक बने। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रदेश पुलिस के कार्य प्रदर्शन को बहुत सराहा गया और इसे देश के पहले पुलिस बल के रूप में 13 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा ‘कलर्स’ प्राप्त करने का गौरवपूर्ण सौभाग्य हासिल है। तभी से इस पुलिस बल ने सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने, और अपराध पर नियंत्रण रखने की अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखा हुआ है ताकि जनमानस के बीच सुरक्षा की भावना समाहित करने और राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
संगठित अपराध, आर्थिक अपराध इत्यादि से निपटने के लिए प्रदेश पुलिस बल में विशेषज्ञता प्राप्त विभिन्न प्रकोष्ठ अस्तित्व में आए हैं। अपराध विज्ञान, प्रशिक्षण, कम्प्यूटर, दूर संचार, नवीनतम उपकरण, आधुनिक शस्त्र और नए वाहन जैसे तकनीकी साधनों के क्षेत्र में आधुनिकीकरण पर उचित बल दिया जा रहा है।
बिल्ला | |||||||||||||||||||||||||||
पदवी | पुलिस महानिदेशक | अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक[note 1] | पुलिस महानिरीक्षक | पुलिस उपमहानिरीक्षक | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्त | पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्त | अपर पुलिस अधीक्षक या अपर पुलिस उपायुक्त | सहायक पुलिस अधीक्षक या सहायक पुलिस आयुक्त | सहायक पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन पद: २ साल की सेवा) | सहायक पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन पद: १ साल के सेवा) | |||||||||||||||||
लघु शब्द | डीजीपी | एडीजीपी | आईजी | डीआईजी | एसएसपी या डीसीपी | एसपी या डीसीपी | एडीशनल.एसपी या एडीशनल डीसीपी | एएसपी या एसीपी | एएसपी | एएसपी | |||||||||||||||||
|
बिल्ला | |||||||||
पदवी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्त | पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्त | अपर पुलिस अधीक्षक या अपर पुलिस उपायुक्त | पुलिस उपाधीक्षक या सहायक पुलिस आयुक्त | |||||
लघु शब्द | एसएसपी या डीसीपी | एसपी या डीसीपी | एडीशनल.एसपी या एड.डीसीपी | डीएसपी या एसीपी | |||||
|
बिल्ला | बिल्ला-नहीं¹ | ||||||||
पदवी | पुलिस निरीक्षक | सहायक पुलिस निरीक्षक2 | पुलिस उपनिरीक्षक | सहायक पुलिस उपनिरीक्षक | पुलिस हवलदार3 | पुलिस नायक3 | पुलिस कांस्टेबल | ||
लघु शब्द | INS | API | SI | ASI | HC | SC | PC | ||
|
ये सूची पुलिस क्षेत्रों,मंडलों और उनमें आने वाले जिलों की है:
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.